Pcs exam 2020-2021 (uppcs,bpsc, mppsc)
अर्थशास्त्र
15 वे वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन है ?
नंदकिशोर सिंह(एन.के. सिंह)
( संबंधित तथ्य संविधान के अनुच्छेद 280 के अंतर्गत वित्त आयोग का गठन किया जाता है)
सर्व शिक्षा अभियान में कितने आयु के बच्चे भर्ती होने के पात्र हैं?
6-14 वर्ष
( संबंधित तथ्य- सर्व शिक्षा अभियान 2001 के अंतर्गत 6 से 14 वर्ष की
आयु के बच्चे को सम्मिलित किया जाता है भारतीय संविधान के 86 वें संविधान
संशोधन अधिनियम 2002 द्वारा इसे संविधान के अनुच्छेद 21a में सम्मिलित करके मूल अधिकार का दर्जा दिया गया है)
प्रश्न -घाटे की वित्त व्यवस्था का अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ता
है?
उत्तर- मुद्रा आपूर्ति में बढ़ोतरी होती है
प्रश्न भारतीय आयकर अधिनियम की धारा 88 में उपलब्ध आयकर छूट को समाप्त
करने की सिफारिश किस समिति ने की थी?
उत्तर- केलकर समिति
प्रश्न -बुलक कैपिटलिस्ट (बैल पूंजीपति) किसे कहा जाता है?
उत्तर- उन किसानों को जिनके पास साधन तो है पर धनाढ्य नहीं है दूसरे
शब्दों में सीमित संसाधन वाले किसानों को बैल पूंजीपति कहा जाता है।
प्रश्न वैश्विक लिंग सूचकांक किस संस्था द्वारा जारी किया जाता है
?
उत्तर -वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम
(वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा चार आयामों यथा स्वास्थ्य ,शिक्षा ,आर्थिक स्थिति
,राजनैतिक सशक्तिकरण के आधार पर सूचकांक जारी किया जाता है।
प्रश्न संपोषणीय विकास क्या है?
उत्तर -वर्तमान में जनसंख्या के सुखों का प्रयास किए बिना भविष्य के लिए
ऊर्जा तथा अन्य संसाधनों की बचत समपोषणीय विकास कहलाती है?
प्रश्न भारत में गरीबी रेखा का निर्धारण कौन करता है ?
उत्तर- नीति आयोग(स्थापना 1 जनवरी 2015)
<script data-ad-client="ca-pub-8167342030766885" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
प्रश्न भारत में ग्रामीण रोजगार का सबसे बड़ा कार्यक्रम कौन है?
उत्तर -मनरेगा{नेशनल रूरल एंप्लॉयमेंट गारंटी एक्ट (नरेगा) जिसे सितंबर 2005 को
पारित किया गया तथा 2 फरवरी 2006 को इसकी शुरुआत आंध्र प्रदेश के बंदापल्ली
से की गई 2 अक्टूबर 2009 को इसका नाम बदलकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण
रोजगार गारंटी एक्ट( मनरेगा )कर दिया गया
।}
प्रश्न -ग्राम पंचायतों द्वारा कौन सा कर लगाया जाता है?
उत्तर स्थानीय मेलों पर लगाया गया कर
प्रश्न लारेंज द्वारा क्या मापा जाता है?
उत्तर आय की विषमता
प्रश्न मानव विकास सूचकांक सर्वप्रथम किस संस्था द्वारा विकसित किया
गया?
उत्तर यूनाइटेड नेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम (U.N.D.P)द्वारा
प्रश्न भारत में नगरीय क्षेत्रों में बीपीएल परिवारों की पहचान के लिए कौन
सी समिति गठित की गई थी?
उत्तर -हाशिम समिति
टिप्पणियाँ